April 1st Important events
1 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – Important events of April 1st. फ्रांस में 1582 में फूल्स डे की शुरूआत। पोप चार्ल्स IX ने 1582 में पुराने कैलेंडर की जगह नया रोमन कैलेंडर शुरू किया। जापान में 1793 में ‘उनसेन’ नाम का ज्वालामुखी फटने के वजह से तक़रीबन 53000 लोगों की मौत। कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल 1839 में शुरू किया गया था। कोलकाता में बनी संग्रहालय की नई इमारत को जनता के लिए 1878 में खोला गया। फ्रांस की राजधानी पेरिस और ब्रिटेन की राजधानी लंदन के बीच 1891 में दूरभाष संपर्क शुरू हुआ। सन 1912 में दिल्ली को भारत की राजधानी और एक प्रांत घोषित किया गया। अडोल्फ़ हिटलर को 1924 में बीयर हॉल क्रान्ति में भाग लेने के लिए 5 साल कैद की सजा सुनाई गई। लेकिन वह केवल 9 महिने तक जेल में रहे। सन 1930 में देश में विवाह के लिए लड़कियों की न्यूनतम उम्र चौदह और लड़कों की अठारह वर्ष की गई। पाकिस्तान कराची में 1933 में भारतीय वायु सेना की स्थापना की गई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 1 अप्रैल 1935 से काम करना शुरू किया। इसके लिए अंग्रेजों ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट 1934 कानून बनाया था। ओडिशा को बिहार से अल...